महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे हिमाचली श्रद्धालुओं की गाड़ी का एक्सीडेंट, पत्रकार समेत दो की मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, February 9, 2025

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे हिमाचली श्रद्धालुओं की गाड़ी का एक्सीडेंट, पत्रकार समेत दो की मौत




धर्मशाला।
प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौट रहे कांगड़ा जिले के चढ़ियार के डोली गांव के 13 लोग एक हादसे का शिकार हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चढ़ियार के डोली गांव की 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी और 50 वर्षीय सुरेंद्र राणा शामिल हैं। सुरिंदर राणा डेली समाचार के चढ़ियार से पत्रकार भी थे।

इसके अलावा 62 वर्षीय सुदर्शन, 45 वर्षीय विपुल शर्मा, 50 वर्षीय जीवना देवी, 60 वर्षीय सुदेश कुमारी पत्नी राजेंद्र शर्मा, 65 वर्षीय सुनील कुमारी पत्नी वख्तावल, 56 वर्षीय कुसुम लता पत्नी अनिल, 60 वर्षीय चंदी पत्नी स्व. स्वरूप राणा, 50 वर्षीय अंजूबाला पत्नी सुरेंद्र राणा, 43 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी अनिल शर्मा, 55 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी अर्जुन राणा, 68 वर्षीय शीलारानी पत्नी अशोक कुमार और 65 वर्षीय तंबो देवी पत्नी शांतिस्वरूप शर्मा घायल हो गई हैं।

चढ़ियार के करीब 20 से ज्यादा लोग दो गाड़ियों में बुधवार को चढ़ियार से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे घर वापस लौटते समय प्रयागराज से करीब 150 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेस—वे के राठ गांव के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो गाड़ियों में से जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमे फ्रंट सीट पर पत्रकार सुरेंद्र राणा उर्फ पप्पू और पीछे निर्मला उर्फ गुड्डी देवी बैठे थे और दूसरी गाड़ी में 6 लोग थे। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में है और घायलों का निकटतम अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

 प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे हिमाचली श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत और 11 के घायल होने पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुल्खराज प्रेमी ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने चढ़ियार खास पंचायत के सुरेंद्र राणा व निर्मला देवी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta