सोलन। व्यापार मंडल सोलन में चुनावों कराने के लिए एक बार फिर से व्यापारी एकजुट होने लगे हैं। गुरुवार को मालरोड व्यापार मंडल के उप प्रधान अजय शर्मा के नेतृत्व में कई व्यापारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा से मिले और उन्हे एक ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने सोलन व्यापार मंडल सोलन के चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग उठाई है। उन्होंने पूर्व एसडीएम द्वारा दिए गऐ फैसले की प्रति भी जिला उपायुक्त सौंपी व सारे मामले से भी उपायुक्त सोलन को अवगत करवाया।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। इस अभियान से नए सदस्यों को व्यापार मंडल में जोड़ा जा रहा है, परंतु व्यापारियों का कहना है कि इस सदस्यता अभियान में भी व्यापारियों पिक एंड चूज की तर्ज पर सदस्य बनाया जा रहा है।
जिसके चलते व्यापारियों में काफी रोष देखने को मिल रहा है, व्यापारियों का कहना है कि व्यापार मंडल के बॉयलाज के नियमों अनुसार सदस्यता अभियान में हर एक व्यापारी को सदस्य बनाया जाता है। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद जनरल हाऊस के लिए 15 दिन का नोटिस दिया जाता है उसके उपरांत चुनाव प्रक्रिया शुरू होती हैं पर 2017 के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ।
उपयुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में उपयुक्त कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन पर लगभग 100 के करीब व्यापारियों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि व्यापार मंडल सोलन के चयन को लेकर कई व्यापारियों में रोष है।
ज्ञापन देने के लिए अजय शर्मा के साथ व्यापारी राहुल अरोड़ा, सुमीत खन्ना, राजिंद्र शर्मा, परमिंदर सिंह,पवन बंसल आदि मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment