हल्द्वानी: नाबालिग दौड़ा रहा था इनफील्ड, पिता पर हो गया केस - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 4, 2025

हल्द्वानी: नाबालिग दौड़ा रहा था इनफील्ड, पिता पर हो गया केस


हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में सेंट थैरेसा स्कूल के पास रायल इनफील्ड चला रहे एक नाबालिग को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाने के तहत आने वाली मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी के प्रभारी दिलीप कुमार व पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को सेन्ट थेरेसा स्कूल के पास रायल इनफील्ड UK04Y-5754  को बिना ड्राईविंग लाईसेन्स व वाहन के कागजात के चलाते हुए पकडत्र लिया। 

पुलसि ने नाबालिग की तो काउंसिलिंग की लेकिन  उसके पिता गौला बैराज काठगोदाम निवासी संजय सिंह रौतेला के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने लोगों से अपील की है कि  यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन न चलाने दें, अन्यथा अभिभावकों के विरुद्ध एमपी एक्ट के तहत मुदमा दर्ज किया जाएगा। इस कानून के तहत 25 हजार रुपये जुर्माना अथवा 3 वर्ष के कारावास की सजा है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta