हल्द्वानी: हद है भाई: अकेली महिला को देख सरेराह साथ ले जाने लगा बिगड़ैल युवक - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 26, 2025

हल्द्वानी: हद है भाई: अकेली महिला को देख सरेराह साथ ले जाने लगा बिगड़ैल युवक


हल्द्वानी। यहां टीपी नगर क्षेत्र में बिगड़ैल युवाओं के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि एक युवक ने शाम के समय पति को ढूंढने निकली एक महिला का सड़क चलते हाथ पकड़ लिया। यही नहीं युवक नेमहिला को एक हजार रुपये दिए और साथ चलने के लिए कहने लगा। महिला की मदद को जब कोई सामने नहीं आया तो उसने स्वयं पत्थर उठाकर युवक पर हमला बोल दिया। महिला को हमलावर हुआ देख युवक वहां से भाग निकला। बाद में महिला ने पुलिस चौकी पहुंच कर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि देर शाम तक जब उसके पति घर नहीं लौटे तो वह पति को तलाशने निकल पड़ी। रात करीब 8 बजे महिला टीपीनगर चौकी के बगल में स्थित पालम सिटी पहुंची तो यहां एक स्कूटी सवार युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने एक हजार रुपए लेकर महिला से साथ चलने को कहा और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के पूछने पर उसने अपना नाम हरीश पलड़िया बताया था। महिला ने जब उसके साथ जाने से इंकार किया तो वह पुलिस चौकी के सामने ही जबरदस्ती करने लगा। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई आगे नहीं आया तो महिला ने पत्थर लेकर युवक का पीछा किया। इस पर युवक वहां से भाग निकला कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta