सोलन: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुलवाया बैंक खाता, फिर कर ली धोखाधड़ी - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, February 28, 2025

सोलन: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुलवाया बैंक खाता, फिर कर ली धोखाधड़ी


सोलन। परवाणू निवासी एक व्यक्ति के नाम पर ठगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यस बैंक में खाता खोला और फिर एक निजी फाइनैंस कंपनी से दो लाख 35 हजार रुपये का ऋण भी ले लिया गया। इसके बाद कंपनी की ईएमआई नहीं दी गई। पीड़ित की शिकायत पर परवाणू पुलिस ने मामला दर्ज करके प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। 

परवाणू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परवाणू निवासी हिमांशु चौपड़ा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 जनवरी को यस बैंक की सोलन शाखा की ओर से भेजा गया एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें कहा गया था कि लेन देन न होने के कारण बंद कर दिया जाएगा। इस पत्र को देखकर हिमांशु चौपड़ा का चौंकना जायज था क्योकि उन्होंने यस बैंक में अपना कोई खाता ही नहीं खुलवाया था। जब उसने बैंक जाकर इस खाते के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि बैंक में गत वर्ष 15 मई को बैंक की सोलन शाखा में खोला गया था। उसने खाते में लगे दस्तावेज फर्जी पाए।  उसे यह भी बताया गया कि निजी

फाईनैंस कम्पनी क्रेडिट सेशन  द्वारा गत वर्ष 8 नवंबर को 2 लाख 35 हजार का लोन भी इसके खाते में आया है । जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिया है तथा फाईनैंस कम्पनी की ईएमआई पेंडिग आ रही है ।

हिमांशु ने अज्ञात व्यक्ति पर उसके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक में खाता खोलने और उसके नाम पर फाइनैंस कंपनी से ऋण लेने का आरोप लगाते हुए आरोपी को कानून के दायरे में लाने की गुहार लगाई। परवाणू पुलसि ने मामला दर्ज करके प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।  

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta