हिमाचल: कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

हिमाचल: कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार


धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला में बुधवार दोपहर को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। शहर से निकलने वाले सभी मार्गों पर नाकेबंदी की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी वार्ड नंबर सात के डूंगा बाजार मंदिर रोड निवासी रजत उर्फ रज्जू निवासी कांगड़ा में वार्ड-7 डूंगा बाजार मंदिर रोड निवासी  रजत उर्फ रज्जू को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ गग्गल व कांगड़ा पुलिस थानों में केस दर्ज है। वह जिला कारागार धर्मशाला में बंद था।

बुधवार को रजत उर्फ रज्जू की की कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के पुलिस गिरफ्त से भागने के बाद से ही पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। कैदी के दाड़ी की तरफ छुपे होने की संभावना के चलते उसे दाड़ी के अलावा आसपास के क्षेत्रों में ढूंढा जा रहा है। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि फरार हुए कैदी की तलाश जारी है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta