हमीरपुर... पति—पत्नी एक ही साड़ी का फंदा लगाकर फांसी पर झूले, मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 11, 2025

हमीरपुर... पति—पत्नी एक ही साड़ी का फंदा लगाकर फांसी पर झूले, मौत

छुन्ना और समीक्षा का फाइल फोटो


हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में एक युवा दंपति ने एक ही साड़ी से फांसी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने फंदा कमरे की छत पर लगा कुंडे से बांधा और दूसरे सिरे गले में बांध कर उस पर झूल गए। 

मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में दंपती ने एक ही साड़ी से छत की कुंडी पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर आई पुलिस जांच पड़ताल में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिहूनी खुर्द ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि गांव निवासी 27 वर्षीय छुन्ना खंगार व उसकी पत्नी 25 वर्षीय समीक्षा ने आपसी विवाद के चलते मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अपने ही घर में कमरे की छत की कुंडी से एक ही साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

बताया कि मृतक दंपती का पूरा परिवार ईंट भट्टा पर रहकर मजदूरी करते हैं। जिस समय घटना हुई उस समय घर पर केवल  पति पत्नी ही थे। दोनों की दो वर्ष पहले शादी हुई थी जिसके बाद अभी तक कोई संतान नहीं है। घटना की जानकारी तब हुई जब एक पड़ोसी का बच्चा खेलते खेलते छुन्ना के घर गया तो उसने अंदर जाकर कमरे में दोनों दंपति को लटकते देखा और शोर मचाते हुए वह बाहर भागा। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं है कि दंपती किस वजह से ऐसा कदम उठाया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta