बद्दी। बद्दी जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ने वाले मामले में में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने 104.570 ग्राम चिट्टा जब्त करके, नशा तस्करी के मुख्य सरगना के बाद कल तीसरे आरोपी नालागढ़ के बरुणा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी गुरदीप सिंह दीपू को गिरफ्तार किया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के संकल्प के तहत की है, जो क्षेत्र में नशे की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता है । गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत, नालागढ़ में पेश किया गया। इस मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ पुलिस थाना नालागढ़ के अन्तर्गत पुलिस चौकी जोघों ने कार्यवाही करते हुए सोबन माजरा निवासी बग्गा राम के रिहाईशी मकान से 10 बोतलें शराब अंग्रेजी मार्का ब्लेंडर प्राइड और 6 बोतलें शराब अंग्रेजी मार्का रॉयल स्टैग बरामद की । जिस पर मुकदमा दर्ज करके आगामी अन्वेषण कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।


No comments:
Post a Comment