उत्तराखंड : कर्ज में डूबे राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, February 23, 2025

उत्तराखंड : कर्ज में डूबे राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान


रुद्रपुर। लालपुर में शनिवार शाम कर्ज में डूबे राजमिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक साले की शादी में मदद नहीं कर पाने से आहत था। उसने बड़ी बहन को फोन कर जान देने की बात कही। 

35 वर्षीय सतीश शर्मा पुत्र प्रेम स्वरूप निवासी लालपुर राजमिस्त्री का काम करता था। वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ लालपुर में रहता था। पिछले कुछ समय से वह कर्ज में डूबा हुआ चल रहा था। इस कारण वह परेशान रहता था। बीते शनिवार को उसके साले की रुद्रपुर में शादी थी। पत्नी और बच्चे शादी में गए हुए थे। 

लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि शनिवार शाम सतीश ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया कि उसके साले की रुद्रपुर में शादी है। वह कर्ज में होने के कारण साले की मदद नहीं कर पा रहा है, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। बहन ने घबरा कर अपनी मां शांति देवी को फोन कर सारी जानकारी दी। शांति देवी लालपुर के निकट एक कंपनी में काम करती हैं। वह घबराई हुई सतीश के घर पहुंचीं। 

उन्होंने सतीश को घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार मचने पर वहां पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। 108 एंबुलेंस से सतीश को रुद्रपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 चौकी इंचार्ज रिंगवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta