नई दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ यह छह विधायक भी लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 20, 2025

नई दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ यह छह विधायक भी लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ


नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उनके छह विधायक भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज के नाम इस लिस्ट में रखे गए हैं।

1. प्रवेश वर्मा

सीएम की रेस में रहने वाले नई दिल्ली से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम की रेस में सबसे आगे थे। 


2. कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा से पहले वह आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।


3. आशीष सूद

रेखा गुप्ता के साथ आशीष सूद भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। आशीष सूद जनकपुरी से चुनाव जीते हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वे भाजपा के गोवा व जम्मू कश्मीर के प्रभारी भी हैं। सूद पंजाबी समाज से आते हैं। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी पंजाबी समाज से ही है। 


4. मनजिंदर सिंह सिरसा

मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह राजौरी गार्डन से विधायक हैं। तीसरी बार विधायक बने सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे।  


5. पंकज सिंह

विकासपुरी से जीत हासिल करने वाले विधायक पंकज सिंह का नाम भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल है।


6. रविंद्र इंद्राज

रेखा गुप्ता के साथ रविंद्र इंद्राज भी शपथ लेंगे। उनका नाम भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल है। वह बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं।  

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta