हल्द्वानी। बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भारी वाहनों के लिए हल्द्वानी पुलिस ने डायवर्जन प्लान तय किया है। यह प्लान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले और पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों पर लागू होगा।
इस रूट पर चलने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन समय सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी प्रातः 7 बजे से रात नौ बजे तक यात्रा रूट में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
कालाढूंगी की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन बाया मंगोली होते हुए जायेंगे शेष अन्य वाहनों को मुखानी क्षेत्र में रोका जाएगा।
गौलापार तीनपानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले डिवाइडर के पास रोड के बांई ओर रोका जायेगा।
चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा, और भवाली / भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड / सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जायेगा।
नैीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा है कि जिन भारी वाहन चालकों का पर्वतीय क्षेत्र को जाना आवश्यक है वह समय से पूर्व अपनी यात्रा पूर्ण कर लें अथवा कालाढूंगी, रामनगर होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जायें।


No comments:
Post a Comment