वाह रे उत्तराखंड : आबकारी दरोगा बने ग्राहक और तस्कर से खरीद लिया पव्वा, फिर... - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, February 7, 2025

वाह रे उत्तराखंड : आबकारी दरोगा बने ग्राहक और तस्कर से खरीद लिया पव्वा, फिर...


हल्द्वानी। आबकारी विभाग के दरोगा कैलाश जोशी ने ग्राहक बनकर गौलापार में एक दुकानदार को ट्रैप किया। वे खरीददार बनकर दुकानदार के पास पहुंचेऔर शराब की मांग की तस्कर ने बिना सोचे विचारे उनसे 120 रुपये लिए और उन्हें पव्वा थमा दिया।

फिर क्या था दारोगा ने कुछ दूरी पर खड़ी टीम को बुला लिया और तस्कर को 123 पव्वे देसी शराब के संग गिरफ्तार कर लिया।  उधर दूसरी कार्रवाई में आबकारी टीम ने धनपुरी के पास 125 पाउच कच्ची शराब बरामद की। तस्कर टीम को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध अलग-अलग जगह पर कार्रवाई की जा रही है। तस्करों को पकड़ने के लिए इस बार टीम ने नई योजना बनाई।

विभाग के दारोगा कैलाश जोशी को गौलापार के पश्चिमी खेड़ा स्थित एक दुकान पर शराब का ग्राहक बनाकर भेजा। दुकान में मौजूद हरीश बृजवासी ने दारोगा को ग्राहक समझकर 120 रुपये में देसी शराब गुलाब मार्का का एक पव्वा दे दिया। इसके बाद आबकारी की टीम मौके पर पहुंच गई।

दुकान का शटर खोलकर टीम ने 123 अवैध पव्वे बरामद किए। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने धनपुरी में एक सुनसान जगह पर छापेमारी की। मगर तस्कर टीम के पहुंचने की सूचना पर फरार हो गया। यहां से 125 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

उन्होंने बताया शराब तस्करी के मामले में हरीश बृजवासी समेत एक अज्ञात पर आबकारी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी की गई है। टीम में सिपाही महेश लोहनी, पीआरडी जवान धीरेंद्र कुमार भी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta