उत्तराखंड : झगड़े के बाद पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला, आत्महत्या का भी प्रयास , अरेस्ट - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 20, 2025

उत्तराखंड : झगड़े के बाद पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला, आत्महत्या का भी प्रयास , अरेस्ट

 


कोटद्वार।  कोटद्वार के शिब्बूनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए स्वयं भी अपने गले और हाथ पर चाकू मार कर आत्महत्या का प्रयास किया। 

आरोपी को फिलहाल उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इंस्पेक्टर कोटद्वार रमेश तंवर ने बताया कि रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम धामधार का मूल निवासी मनोज रावत वर्तमान में अपनी पत्नी शशि और एक बेटी व बेटे के साथ शिब्बूनगर में किराये के मकान पर रहता है। आरोपी कुछ दिन पहले ही किराये पर रहने के लिए आया था। 

कोतवाल ने बताया कि मनोज एक शराब बनाने वाली फैक्ट्री में और उसकी पत्नी किसी निजी स्कूल में नौकरी करते हैं। पुलिस का अनुमान है कि देर रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में मनोज ने सुबह करीब तीन बजे अपनी पत्नी शशि की गला दबा कर हत्या कर दी। 

इसके बाद मनोज ने मामले को दूसरा रंग देने के लिए अपने गले और हाथ की नस काटने का प्रयास किया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta