हल्द्वानी। भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल रोड काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक पैदल चल कर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बनाए गए भित्तिचित्र व पेंटिंग को देखा व किए गए सौंदर्यीकरण की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी पेंटिंग की। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र का प्रवेश द्वार होने के कारण यहॉं से बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक जाते थे,जिससे जाम की स्थिति रहती थी,इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क को 9 मीटर से 24 मीटर चौड़ा कर इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी कर दिया गया है,जिससे पर्यटक कुमाऊं की संस्कृति से लेकर पर्यटन,वाइल्डलाइफ यहॉं के रहन सहन से रूबरू हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान हल्द्वानी में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कुमार डब्बू, आयुक्त कुमाऊँ व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत,आईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत,जिलाधिकारी वंदना,एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा,नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुलबॉल सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त फुलबॉल मैच देखा,साथ ही खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने 14 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की पूर्व तैयारियां का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्टेडियम के ऑडिटोरियम में अधिकारियों के साथ बैठक कर समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है इस समापन कार्यक्रम को भव्यता से सम्पन्न करना है। ताकि लोग हमेशा इसे अपने दिलों में याद रखे
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम न करते हुए इसमें आम जनसहभागिता हो यह सुनिश्चित किया जाय।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा,दर्शक दीर्घा,और अन्य सभी सुविधाओं के विशेष ध्यान रखा जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है जिस तरीके से खेलों का भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है,उसी प्रकार भव्य समापन समारोह भी आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त कर चुके महानुभावों साहित्यकारों,संस्कृति कर्मी,समाजसेवियों, मीडिया जगत से जुड़े बुद्धिजीवियों आदि को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो इस हेतु सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हों। उन्होंने कहा कि जो हमारी आने वाली पीढ़ी है ये राष्ट्रीय खेल उनके लिए मील का पत्थर साबित होने वाली है।
बैठक में निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या द्वारा खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह हेतु की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम आगमन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का साल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर,माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कुमार डब्बू,दिनेश आर्या विधायक लालकुआं डा. मोहन सिंह बिष्ट,विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत,उत्तराखंड राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी,नव निर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट, आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत,जिलाधिकारी वंदना, निदेशक खेल प्रशांत आर्यपुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक,दर्शक जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व एफटीआई हैलीपैड में माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद आगमन पर आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया गया।






No comments:
Post a Comment