सोलन: सनवारा के पास बस से उतरा व्यक्ति भटका रास्ता, पुलिस ने किया बरामद - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, February 23, 2025

सोलन: सनवारा के पास बस से उतरा व्यक्ति भटका रास्ता, पुलिस ने किया बरामद


सोलन। अंबाला से सोलन के लिए बस में आ रहा झारखंड निवासी एक व्यक्ति सनवारा के पास बस से उतरा और रास्ता भटक कर परवाणू की ओर चला गया। उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट होने के कुछ घंटों के भीतर ही उसे तलाश की परिजनों के हवाले कर दिया।

सोलन के एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी रेखा मांझाी ने आज ही धर्मपुर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति महेश मांझी के साथ 22 फरवरी को बस में सवार होकर सोलन आ रही थी। सनवारा के पास कुछ देर के लिए बस रुकी और उसका पति बस से उतर गया। इसके बाद बस तो चल दी लेकिन महेश मांझी वापस नहीं लौटा। 

रेखा ने बताया था कि अपने स्तर पर काफी तलाश करने के बाद भी जब महेश नहीं मिला तो वह मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची। इस पर पुलिस ने महेश मांझाी की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की और कुछ ही देर में उसे जाबली से सकुशल बरामद कर लिया।

 पूछताछ पर महेश ने बताया कि वह अपने बेटे व पत्नी के साथ सोलन आ रहा था। वह सनवारा में बस रूकने के उपरान्त बस से उतरकर शौच को चला गया था, वापस लौटते समय असमंजस में पड़ गया तथा बस के पास आने की बजाय वह परवाणू की तरफ चला गया था।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta