हरिद्वार। बादशाहपुर के शिव मंदिर में चोरी करने के लिए घुसे युवक ने पुजारी को पत्थर मारकर घायल कर दिया। पुजारी को बचाने आए कुछ ग्रामीणों तथा दो पुलिसकर्मियों को भी चोर ने दांत काटकर घायल कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया है। वहीं, पुजारी को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार बादशाहपुर के शिव मंदिर में शुक्रवार को एक युवक चोरी करने गया था। युवक जब मंदिर में सामान इधर-उधर करने लगा तो मंदिर के पुजारी ने उसे देख लिया और पकड़ने का प्रयास किया।
युवक ने पुजारी के विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया। इससे पुजारी बुरी तरह से घायल हो गया।


No comments:
Post a Comment