देहरादून: विकासनगर में फिर से मुठभेड़, दो गो—तस्कर गिरफ्तार, तमंचा—कारतूस भी मिले - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 6, 2025

देहरादून: विकासनगर में फिर से मुठभेड़, दो गो—तस्कर गिरफ्तार, तमंचा—कारतूस भी मिले


विकासनगर। पुलिस ने आज फिर से तड़के हुई मुठभेड़ के बाद दो गो—तस्करों को दबोच लिया। एक बदमाश के पैर में गली लगी है जबकि दूसरा भागते समय पुलिस द्वारा दबोचा गया है। घायल को विकासनगर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दरअसल कल मुठभेड़ के बाद पकड़े गए एक गो—तस्कर ने अपने इन दोनों साथियों के नामों का खुलासा किया था। पकड़े गए गो—तस्करों में से एक सहसपुर का रहने वाला है जबकि दूसरा सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी मौके पर है। 

आपको स्मरण करा दें कि कल तड़के भी पुलिस ने एक  हल्की मुठभेड़ के बाद सहारनपुर निवासी गो—तस्कर उस्मान को दबोचा था। यह गो—तस्कर सहसपुर में हुई गोकशी और सेलाकुई में हुए गोवंश की चोरी में शामिल था। वह जब सुबह बाइक पर सवार होकर गोकशी के लिए अपने साथियों के पास जा रहा था तभी पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में उसे दो और गो—तस्करों के नाम पुलिस को बताये थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के धर्मावाला चेकपोस्ट पर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही पुलिस टीम ने जब बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक पुलिस चेकपोस्ट पर बिना रुके  विकासनगर की ओर भागने लगे। पुलिस अीम ने उनका पीछा किया और कुंजा ग्रांट गांव के पास के जंगल में युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। अपने आप को चारों ओर से घिरा देखकर पर पुलिस टीम पर एक बदमाश  ने फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायर किए।



पुलिस  की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। वह वहीं गिर गया लेकिन दूसरा युवक भागने लगी इस पर पुलिस ने उसे पीछा करके कुद ही दूरी पर दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को  तुरंत उपचार हेतु विकासनगर के नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया।

एसपी विकासनगर मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही तुरंत हॉस्पिटल में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मुठभेड़  के बाद पकड़े गए दोनों बदमाश सहसपुर में हुई गौकशी की घटना में शामिल बताए गए हैं। उन्होंने सेलाकुई में गोवंश चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था। मुभेड़ में घायल हुए गो—तस्कर की शिनाख्त सहसपुर के खुशालपुर गांव के रहने वाले मुजम्मिल  के रूप में हुई है। जबकि दूसरा सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अंतरगत आने वाले रायपुर बेहड़ निवासी उजेफ बताया गया है। 

घायल मुजम्मिल के पास से पुलिस को एक देसी तमंचा और  कारतूस का एक खोखा भी मिला है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta