जय हो: दो मई को खुलेंगे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 26, 2025

जय हो: दो मई को खुलेंगे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट


रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को सुबह 7 बजे देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बीकेटीसी के वेदपाठी और आचार्यों की ओर से शुभ मूहुर्त निकाला गया। बदरी-केदार मंदिर समिति के आचार्य एवं वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के अनुसार केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का दिन निकाला गया। 

पौराणिक परम्परा के अनुसार भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग के साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल, पुजारी एवं स्थानीय हकहकूकधारियों की मौजूदगी में वेदपाठी एवं आचार्यगणों द्वारा कपाट खुलने का दिन व मुहूर्त निकाला गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने विधिवत कपाट खुलने के दिन की घोषणा की। 

भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भैरवनाथ की विशेष पूजा संपंन की जाएगी। जबकि 28 अप्रैल को बाबा केदारनाथ की चल विग्रह डोली ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। पहले दिन रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में होगा।

 जबकि 29 को गुप्तकाशी से फाटा, 30 को फाटा से गौरीकुंड और एक मई को डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी। जहां दो मई को बैशाख मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान के साथ सुबह सात बजे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।




No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta