रोहित ने क्रिकेट के जनक इंग्लैंड के सामने ठोका 32वां शतक, दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 10, 2025

रोहित ने क्रिकेट के जनक इंग्लैंड के सामने ठोका 32वां शतक, दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने



कटक।भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 32वां शतक जमाकर इतिहास रच दिया। रोहित वनडे में अब सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। बता दें कि रोहित ने जहां अपने वनडे करियर का 32वां शतक जमाया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच में पहले इंग्लैंड ने बल्लेबाजी की थी और 50 ओवर में 304 रन बनाए थे जिसके बाद भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। रोहित ने मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 90 गेंद पर 119 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रोहित ने 7 छक्के और 12 चौके लगाने में सफलता हासिल की। रोहित को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

वहीं, दूसरी ओर भारत के हिट मैन ने वनडे में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित अब वनडे में 30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर रोहित ने श्रीलंका का तिलकरत्ने दिलशान के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तिलकरत्ने दिलशान ने 30 साल की उम्र के बाद वनडे में 21 शतक लगाने में सफल रहे थे। वहीं, अब रोहित इस मामले में 22 शतक लगाने में सफल हो गए हैं। वहीं, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 30 साल की उम्र के बाद वनडे में कुल 21 शतक लगाए थे।

इसके अलावा रोहित शर्मा ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम वनडे में  5 या उससे ज्यादा छक्के लगाकर सबसे ज्यादा पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित ने वनडे में अबतक ऐसी 20 पारियां खेली है जिसमें उन्होंने 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं।तेंदुलकर ने 8 ऐसी पारियां वनडे में खेली थी जिसमें उन्होंने 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाए थे।

वहीं, दूसरा वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने में सफल हो गई है। अब सीरीज का आखिरी वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। बता दें कि भारत ने पहले वनडे में भी 4 विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरे वनडे में रोहित ने शतक लगाकर फॉर्म में वापसी कर ली है।

रोहित ने इससे पहले वनडे में शतक साल 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में लगाया था। उस मैच में रोहित ने 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। वहीं, कटक वनडे में रोहित ने 76 गेंद पर शतक लगाया, जो वनडे में रोहित की ओर से करियर में लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta