उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में गिरी 2 फीट नई बर्फ - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 20, 2025

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में गिरी 2 फीट नई बर्फ



रुद्रप्रयाग। 
केदारनाथ धाम सहित हिमालय के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई है। सुबह से ही मौसम खराब होने से ठिठुरन बढ़ गई है जिससे लोग ठंडे इलाकों में अलाव का सहारा ले रहे हैं। बीती रात से जनपद में मौसम बदल गया। 

मुख्यालय सहित जनपद के सभी कस्बों में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे। जबकि कुछ ही देर बाद रिमझिम बारिश होने लगी। केदारनाथ में बीती रात से बर्फबारी हो रही है। गुरुवार को भी केदारनाथ धाम, तुंगनाथ, चन्द्रशिला सहित अनेक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। 

केदारनाथ में 2 फीट से अधिक नई बर्फ गिर गई है। फरवरी माह में हो रही बर्फबारी से एक बार फिर से केदारपुरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं केदारनाथ में मंदिर सुरक्षा पर आईटीबीपी के जवान तैनात है जो बर्फबारी के बीच भी मंदिर में पहरा दे रहे हैं। 

केदारनाथ धाम के साथ ही लिंचौली और रामबाड़ा तक बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इधर, मुख्यालय सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, गौरीकुंड आदि स्थानों पर बारिश हो रही है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta