हल्द्वानी। एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने पुलभट्टा के बरा क्षेत्र में एक युवक को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नजदीकी सैजना गांव का रहने वाला है। नशे के एक तस्कर फरार हो गया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ में कई तस्करों के नामों का खुलासा हुआ। लिनके खिलाफ एसटीएफ जल्दी ही अभियान छेड़ेगी।
मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ के कुमाऊं यूनिट के सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम द्वारा पुलभट्टा थाने की टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलभट्टा के बरा क्षेत्र से एक तस्कर सैजना निवासी 50 वर्षीय तसब्बुर हुसैन को करीब 200 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी सैजना निवासी मोहम्मद हसन फरार हो गया। एसटीएफ की इस कार्यवाही में हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट की विशेष भूमिका रही।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी तसब्बुर हुसैन ने बताया कि वे इस हेरोइन को बरेली से खरीदकर लाये थे, जिसे बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे। मोहम्मद हसन फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है। मो. हुसैन और तसव्वबुर हुसैन यहाँ आसपास के क्षेत्रों में काफी वर्षों से हेरोइन की सप्लाई कर रहे हैं। तसव्वबुर पेशे से दर्जी है और घर पर ही सिलाई का काम करता है।
एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। पूर्व में थाना किच्छा में तसव्बुर हुसैन के खिलाफ लड़ाई-झगड़ा मारपीट, आर्म्स एक्ट व गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं।
एसटीएफ की टीम में एसआई के जी मठपाल, एएसआई प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट,जगपाल सिंह,रविन्द्र बिष्ट, किशोर कुमार,संजय कुमार कांस्टेबल गुरवंत सिंह व पुलभट्टा थाने की पुलिस टीम में एएसआई प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद व अनिल कुमार शामिल थे।


No comments:
Post a Comment