![]() |
| पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पति |
हरिद्वार। एक्कड़ कलां गांव में पत्नी की हत्या का आरोपी उसका पति जूनियर इंजीनियर निकला। पुलिस अलग-अलग बाते बताकर आरोपी राह से भटकाने में लगा था।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी जेई ने हत्या का राज उगल दिया। महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पथरी पुलिस ने सोमवार को हत्या के राज से पर्दा उठाकर घटना का खुलासा किया। बताया कि एक्कड़ कला निवासी जेई गोविंद कुमार ने अपनी पत्नी नैना देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद गोविंद ने ही उसके परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को मृतक देख उनके होश उड़ गए।


No comments:
Post a Comment