मनाली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के थाना मनाली के अंतर्गत लॉगहट्स इलाके में एक निजी होटल में हरियाणा के पर्यटक की मौत होने का समाचार मिल रहा है। ।
होटल कर्मियों को पर्यटक अपने कमरे में बेहोश मिला। वे तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हरियाणा के अंबाला के सारंगपुर गांव के प्लॉट नंबर 45 का रहने वाला त्रिवेंद्र कुमार लॉगहट्स मार्ग पर एक होटल में ठहरा हुआ था।
सुबह करीब 10 बजे होटल कर्मचारी ने उसे अपने कमरे में अचेत अवस्था में देखा। उसे सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टया में इसकी मृत्यु हार्ट अटैक होने के कारण प्रतीत हो रही है।



No comments:
Post a Comment