सोलन। खुंडीधार में किराये के कमरे पर रहने वाली एक कामकाजी महिला के बंद कमरे का ताला खोल कर चोरों ने सोने व चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। सोलन के सदर थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार खुंडीधार स्थित नेगी कालोनी में किराय के कमरे में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह वह अपने काम पर चली गई थी।
उस समय उसका बेटा घर पर ही था, लेकिन कुछ देर बाद बेटे ने भी कमरे में ताला लगाकर चाबी कमरे के बाहर ही रख दी और स्वयं खेलने चला गया। जब कुछ देर बाद उसका बेटा वापस आया तो उसने देखा कि करम का दरवाजा और सामान बिखरा पड़ा था ।
इसके अलावा अलमारी व ट्रंक खुला था । सामान की जांच करने पर पता चला कि सोने व चांदी के जेवरात जिनमें 2 मंगलसूत्र, चेन, बाली,
टॉप्स, तिल्ली, अंगूठी तथा चांदी के 2 कड़े, पायल इत्यादि सामान गायब था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोर की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


No comments:
Post a Comment