ब्रेकिंग न्यूज: हिमाचल की लड़की, उत्तराखंड का युवक, हरर्बटपुर में रेप फिर शादी और अब... - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, January 19, 2025

ब्रेकिंग न्यूज: हिमाचल की लड़की, उत्तराखंड का युवक, हरर्बटपुर में रेप फिर शादी और अब...

 

विकासनगर। हिमाचल प्रदेश निवासी एक युवती ने डोईवाला निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि बाद में युवक ने उससे शादी कर ली, लेकिन मारपीट करने लगा। हिमाचल प्रदेश से जीरो एफआईआर को कोतवाली विकासनगर ट्रांसफर किया गया है। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, पांवटा साहिब में एक ढाबे में काम करने वाले सूरज सिंह नाम के लड़के को वह जानती थी। वह उसके पास ढाबे में मिलती रही थी। वहीं पर दोनों की दोस्ती हो गई। सूरज सिंह ने उसे शादी के लिए कहा, लेकिन उस समय उसकी उम्र कम थी, इसलिए मन कर दिया।

 आरोप है कि एक दिन सूरज युवती को हरबर्टपुर में एक होटल में ले गया। जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद सूरज उसे अपने किराये के मकान देवी नगर पांवटा में ले गया। वहां उसने कमरे में उसकी मांग भरी। 

इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। 2023 से ही वह सूरज के साथ उसकी पत्नी की तरह रह रही थी। आरोप है कि सूरज सिंह पुत्र बरयाम सिंह निवासी डोईवाला उसे मानसिक रूप पर प्रताड़ित करने लगा। 

साथ ही मारपीट भी करता रहता है। कोतवाल राजेश साह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta