ब्रेकिंग न्यूज : देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर भी घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 21, 2025

ब्रेकिंग न्यूज : देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर भी घायल

मुठभेड़ के बाद बदमाशों की कार

मेरठ। सोमवार देर रात एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर हो गए। यहमुठभेड़ झिंझाना के उदपुर गांव के जंगल में में हुई। जिसमें मुस्तफा गैंग का एक लाख का इनामी अरशद और उसके तीन साथी गोली लगने से ढेर हो गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों की गोली लगने से पुलिसके एक निरीक्षक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इंस्पेक्टर का नाम सुनील कुमार बताया गया है। उनकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए गुरुग्राम के लिए रेफर किया गया है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाश लूट के इरादे से जा रहे हैं। सूचना पाते ही एसटीएफ मौके पर पहुंची। एसटीएफ टीम ने उदपुर के ईंट भट्ठे के पास ब्रेजा कार सवारों को रोकने की कोशिश की तो कार सवार बदमाशों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई।

बदमाशों की कार के शीशे पर लगी गोली

जवाब में एसटीएफ ने भी फायरिंग की।काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। एसटीएफ की ओरसे की गई जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के गंगोह के एक लाख के इनामी मुकीम और मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग का सदस्य अरशद गोली लगने से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

इसके अलावा अरशद का साथी सोनीपत का मंजीत और हरियाणा के मधुबन का रहने वाला सतीश और एक अन्य को भी गोली लगी। इन तीनों की भी मौके पर मौत हो गई।

बदमाशों की कार

सूचना पाते ही डीआईजी अजय साहनी, एसपी शामली रामसेवक गौतम मौके पर पहुंचे। बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचे भी बरामद किए गए हैं। वहीं बदमाशों की फायरिंग में इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गोली लगी है। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसटीएफ के अनुसार, सोनीपत के मनजीत को किसी मामले में आजीवन  कारावास की सजा सुनाई हुई है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। बाहर आने के बाद वारदातों को अंजाम दे रहा था। अब झिंझाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को करने की फिराक में बदमाश थे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta