पौड़ी। उत्तराखंड में पौड़ी जिले धुमाकोट थाना क्षेत्र के भौन-खाल्यूंडांडा मोटरमार्ग पर बुधवार को एक कार के गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
धुमाकोट पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू चलाते हुए घायल व दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए 108 सेवा की मदद से रामनगर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि ये कार खांल्यूंडांडा के पास पोखार गांव में सवारी छोड़ने के लिए दिल्ली से आई थी और बुधवार को ही वापस लौट रही थी।
जानकारी के अनुसार, पोखारी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से कार बुक कर अपने गांव आया था। कार चालक ने परिवार को खाल्यूंडांडा स्टैंड पर उतारा और खाल्यूंडांडा भौन मोटर मार्ग से होकर वापस दिल्ली की ओर लौटने लगा।
कुछ दूर जाकर ही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में मारे गए रमेश लाल मैरा गांव के लिए बैठे थे और प्रदीप दिल्ली से ही बैठकर आए थे । रमेश लाल और प्रदीप की मौके पर मृत्यु हो गई और ड्राइवर घायल है।


No comments:
Post a Comment