उत्तराखंड : 23 जनवरी को दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पूरी तरह रहेंगे बंद - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 21, 2025

उत्तराखंड : 23 जनवरी को दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पूरी तरह रहेंगे बंद

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के मतदान वाले दिन 23 जनवरी को दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। सचिव श्रम पंकज कुमार पाण्डेय की ओर से मतदान वाले दिन के लिए सवेतन बंदी दिवस के आदेश जारी किए गए। न सिर्फ दुकान, प्रतिष्ठान, बल्कि फैक्ट्रियां भी बंद रहेंगी। 

सचिव श्रम की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में साफ किया गया कि 23 जनवरी को उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को मतदान है। मतदान में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें, इसके लिए दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यहां काम करने वालों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सवेतन अवकाश रहेगा।

इसी के साथ उद्योगों में भी फैक्ट्री मजदूरों को मतदान का समय मिल सके, इसके लिए फैक्ट्रियों में भी सवेतन अवकाश की व्यवस्था रहेगी। ऐसे उद्योग जो कंटीन्यूस उद्योग की श्रेणी में आते हैं और उनका 24 घंटे चलना अनिवार्य होता है, वहां काम करने वाले श्रमिकों को मतदान का समय सुनिश्चित कराना होगा।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta