सोलन ब्रेकिंग: पत्रकार के कमरे से चुराई गई कीमती घड़ी के साथ चोर गिरफ्तार, 19 साल का अनाथ युवक निकला चोर - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, January 19, 2025

सोलन ब्रेकिंग: पत्रकार के कमरे से चुराई गई कीमती घड़ी के साथ चोर गिरफ्तार, 19 साल का अनाथ युवक निकला चोर


सोलन। जिले की सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटों के भीतर पत्रकार के किराये के कमरे से चोरी की गई कीमती घड़ी के चोर को दबोच लिया। उसकी निशादेही पर पुलिस ने चुराई गई ली कूपर कंपनी की घड़ी को बरामद भी कर लिया है। चोर दिल्ली का रहने वाला अनाथ 19 वर्षीय नवयुवक है और कुछ समय से अपने किसी जान पहचान वाले के साथ सोलन में रहकर मेहनत मजदूरी का काम कर रहा था।

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार को शक्तिनगर जौणाजी रोड में किराये पर रहने वाले पत्रकार राजन अरोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कमरे के साथ ही एक संतोष नामक युवक भी किराये पर रहता है। 16 जनवरी को संतोष अपने कमरे का सामान शिफ्ट कर रहा था, उसके साथ उसका एक जानने वाला युवक भी उसकी मदद करने आया था।  सामान रखने के बाद वह युवक वहां से चला गया । 

इसके बाद राजन अरोड़ा अपने कमरे में घुसे तो  कमरे में एक टेबल पर रखी  Lee Cooper की घड़ी गायब थी। इस घड़ी की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब घड़ी नहीं मिली तो शनिवार को उन्होंने सदर पुलिस थाने में मामले की शिकायत  दर्ज कराई।

 इस मामाले की जांच पुलिस ने राजन अरोड़ा के कमरे से ही शुरू की। जांच में पता चला कि संतोष के साथ आया दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के आशियाना चिल्ड्रन होम अल्लीपुर निवासी 19 वर्षीय विकांत उस दिन कमरा शिफ्ट करने में मदद करने को आया था। इसी दौरान विकांत राजन अरोड़ा के कमरे में गया और थोड़ी ही देर में वहां से वापस लौटकर चला गया।  

इस पर पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम विकान्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चुराई गई 25 हजार कीमत की घड़ी भी बरामद कर ली है।एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी सोलन शहर में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। 

जिसके माता पिता नहीं है तथा अनाथ है। जो शिल्ली रोड पर ही शिल्ली निवासी एक व्यक्ति के पास रह रहा है। गिरफ्तार आरोपी को आज  को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta