सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार एम्स बिलासुपर से फोनपर अर्की थाने को सूचित किया गया कि अर्की पुलिस थाना क्षेत्र के जयनगर क्षेत्र के काथला गांव निवासी एक बालक को मृत अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया गया है। इस पर अर्की पुलिस एम्स बिलासपुर पहुंची जहां बाकल का शव उसे मिला। उसके शरीर की प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए है।
अलबत्ता गले में फांसी के फंदे का निशान अवश्य दिखा। बालक के परिजनों ने से भी पूछताछ में उसके इस तरह आत्मघाती कदम उठाने की कोई जानकारी नहीं मिली।
पुलिस की टीम ने काथला गांव स्थित घटना स्थल का भी दौरा किया। जहां दुपट्टे के सहारे बालक ने सुसाइड किया था। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोसटमार्टम करवा कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
एसपी के अनुसार अभी तक की जांच से यह पाया जा रहा है कि मृतक की मृत्यु फासी के फंदे के कारण हुई है तथा अभी तक मृतक के परिजनों व अन्य लोगों मृतक की मृत्यु के बारे मेंकिसी पर संदेह नहीं जताया है। फिर भी मामले में जाँच प्राथमिकता के आधार पर जारी है। मृतक का बिसरा संक्षित करके जुन्गा स्थित फारेंसिक लैब भेजा गया है।


No comments:
Post a Comment